फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Madhavpuram, the sister-in-law and sister-in-law were allegedly molested and attacked with a bat when they protested.

Meerut News: माधवपुरम में जेठानी-देवरानी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बैट से हमला करने का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
In Madhavpuram, the sister-in-law and sister-in-law were allegedly molested and attacked with a bat when they protested.
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर तीन में दो महिलाओं (जेठानी और देवरानी) से दूसरे संप्रदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई करते हुए क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। आरोपी ने अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। वहीं मामले की जानकारी लगने पर भाजपा नेताओं ने ब्रह्मपुरी थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। वहीं दूसरे पक्ष ने नाम पूछकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में रहने वालीं दो महिलाएं अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रहीं थीं। आरोप है कि इसी दौरान माधवपुरम निवासी फैसल ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला की देवरानी ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी और अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने शोर मचाया तो फैसल ने अपने दो भाइयों को मौके पर बुला लिया और क्रिकेट बैट से दोनों पर हमला कर दिया। महिलाओं की कमर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं मामले की जानकारी लगने पर भाजपा नेता दीपक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा, अजय शर्मा, राजन, योगेश गोयल, नवजीत भाटिया, नीरज निषाद, कपिल गांधी, गौरव गोयल, मोहित सोनी आदि मौजूद रहे।

वहीं इस मामले में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बदर अली का कहना है कि फैसल ने छेड़छाड़ नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने फैसल से नाम पूछकर मारपीट की है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फैसल को गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed