फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In-laws accused of poisoning married woman, condition worsens

Meerut News: ससुरालियों पर विवाहिता को जहर देने का आरोप, हालत बिगड़ी

Sat, 28 Mar 2026 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of poisoning married woman, condition worsens
- मायका पक्ष के साथ मारपीट, विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में विवाहिता के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया गया। सूचना पाकर पहुंचे मायका पक्ष के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया और विवाहिता को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की मां ने बेटी के पति व अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव नया बांस निवासी नरेश पत्नी चंद्रपाल ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी सुंदरी (22) की शादी दो साल पहले थाना परीक्षितगढ़ के गांव नारंगपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए उत्पीड़न कर मारपीट करते थे। शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी सुंदरी के साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया और जहर देकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना पर मायके पक्ष से मां नरेश देवी, पिता चंद्रपाल व भाई सुंदर गांव नारंगपुर पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। कानूनी कार्रवाई करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस किसी तरह उन्हें वहां से बचाकर थाने ले आई। पुलिस ने विवाहिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की मां ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed