{"_id":"59209be24f1c1b4e51f22893","slug":"in-hastinapur-barahsingha-hunting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में बारहसिंघा का शिकार, फोटो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में बारहसिंघा का शिकार, फोटो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर क्षेत्र में बारहसिंघा के शिकार का मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो वायरल किए गए हैं। वन अधिकारी इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मनोनीत पार्षद सुनील कुमार ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दावा किया है कि जांच करा ली जाए। फोटो सही है। इन फोटो में ईख के खेत में एक बारहसिंघा को जाल में फंसाया गया है। फोटो में कई लोग स्पष्ट नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हस्तिनापुर सेंक्चुरी क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी और कुंडा में यह काम हो रहा है और फोटो में जो लोग दिख रहे हैं वह भी लुकाधड़ी के हैं। वे रोज जाल लगाकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो फुटेज भी जारी की गई है। जाल में फंसे बाहरसिंघा को निकालकर वहीं खेत में ये लोग इसका कटान करते दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में फारेस्ट रेंजर इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन