फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In-charge's laptop stolen in broad daylight from Tejgarhi outpost

Meerut News: तेजगढ़ी चौकी से प्रभारी का दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी

Sun, 11 Jun 2023 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
In-charge's laptop stolen in broad daylight from Tejgarhi outpost
- सीसीटीवी में चोरी करते हुए कैद हुआ चोर, मामला सोशल मीडिया में वायरल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि तेजगढ़ी पुलिस चौकी से प्रभारी का लैपटॉप ही दिनदहाड़े चोरी कर लिया गया। आरोपी चोरी करते हुए सीसीटीवी में भी कैद हो गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अनुसार शुक्रवार दोपहर को तेजगढ़ी चौकी के प्रभारी अमित मलिक के पास एक सूचना आई तो वह लैपटॉप को चौकी पर चार्जिंग पर लगाकर मौके पर चले गए थे। इस दौरान एक चोर ने उनका लैपटाप चोरी कर लिया। जब चौकी प्रभारी वापस लौटे और लैपटाप गायब मिला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो चोर लैपटाप ले जाता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि चोर डिग्गी का रहने वाला है। इस मामले में एसओ मेडिकल योगेंद्र कुमार को देर रात फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

पहले बुलेट भी हो चुकी है चोरी
मेडिकल थाने में करीब छह महीने पहले एक बुलेट चोरी हो गई थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज किया गया था। एक बार चौकी में लैपटॉप चोरी होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article