{"_id":"5fb586578ebc3e9bcf5c7a84","slug":"in-broad-daylight-miscreants-looted-52-thousand-from-salesmen-of-the-agency-modipuram-news-mrt5115440107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े बदमाशों ने एजेंसी के सेल्समैन से 52 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े बदमाशों ने एजेंसी के सेल्समैन से 52 हजार लूटे
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरधना से ट्रैक्टर की किश्त लेकर वापस लौट रहे एक एजेंसी के सेल्समैन से बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिन दहाड़े 52 हजार रुपये की लूट लिये। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बुधवार की दोपहर फलावदा थाना क्षेत्र के गांव मंदवाडी निवासी मनीष पुत्र यशपाल जीआर एंड संस ट्रैक्टर एजेंसी में बतौर सेल्समैन कार्यरत है। पीड़ित के मुताबिक वह पचास हजार रुपये की किश्त लेकर एजेंसी जा रहा था। जब वह जंगेठी गांव से आगे रोड़ी प्लांट के पास पहुंचा तो वहा बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण और सीओ दौराला संजीव दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने देखी कई जगह फुटेज
सेल्समैन के साथ हुई लूट की घटना के बाद मौके पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण और सीओ दौराला संजीव दीक्षित व इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने जंगेठी के आसपास के करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे देखे है। फुटेज में कोई आगे और पीछे न आने के कारण पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर हो रही कार्रवाई
सेल्समैन ने लूट की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल के पास के कई सीसीटीवी कैमरे भी देखे है। मामला का जल्द खुलासा किया जाएगा। - संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला। संवाद