फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Bhamauri, a man entered the house and fought with his family, five injured.

Meerut News: भामौरी में घर में घुसकर परिवार से मारपीट, पांच घायल

Mon, 25 Nov 2024 08:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
In Bhamauri, a man entered the house and fought with his family, five injured.
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। हमले में वंश पुत्र अनंगपाल सिंह, देशपाल पुत्र प्रकाश सिंह, विजयपाल पुत्र प्रकाश सिंह, पिंकी पत्नी अनंगपाल सिंह व महिमा पुत्री अनंगपाल सिंह के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

वंश ने बताया कि रविवार को वह दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था। इसी बीच गांव निवासी आरोपियों ने उसे एक मकान में खींचकर उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंचा। आरोप है कि कुछ देर बाद ही आरोपी लाठी डंडे लेकर उसके घर पर पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोग घायलों को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed