फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In a dispute over removing the bike, the car rider was beaten, the glass of the car was broken by pelting stones, mother and child also got injured.

Meerut News: बाइक हटाने के विवाद में कार सवार को पीटा, पथराव कर कार के शीशे तोड़े, जच्चा-बच्चा भी चोटिल

Thu, 14 Nov 2024 03:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over removing the bike, the car rider was beaten, the glass of the car was broken by pelting stones, mother and child also got injured.
सरधना। मोहल्ला अशोक की लाट पर कार में की गई तोड़फोड। संवाद
सरधना। नगर की अशोक की लाट पर सड़क से बाइक हटाने को लेकर कार सवार के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने कार पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। पथराव के दौरान कार में सवार जच्चा-बच्चा भी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव भामौरी निवासी राजीव पुत्र ओम किरण ने बताया कि बुधवार को वह अपनी भाभी को प्रसव के बाद आर्मी हॉस्पिटल से अपने घर लेकर जा रहा था। जब वह अशोक की लाट पर पहुंचा तो दो बाइक पर चार युवक रास्ते के बीच खड़े होकर बात कर रहे थे। उसने आरोपियों को रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए। इससे कार में बैठी जच्चा व नवजात को भी चोट लग गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed