Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Impressive performance by Yuvraj and Anam in the shooting competition

Meerut News: फायरिंग प्रतियोगिता में युवराज और अनम का शानदार प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Impressive performance by Yuvraj and Anam in the shooting competition
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। 71 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों और विभिन्न स्तरों की प्रतियोगिताओं में कक्षा 10 के कैडेट युवराज तोमर और कक्षा नौ की कैडेट अनम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं।
कक्षा 10 के कैडेट युवराज तोमर ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने प्री-इंटर बटालियन प्रतियोगिता में चौथा, इंटर बटालियन में तीसरा और इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा थल सैनिक कैंप-1 में चौथा और थल सैनिक कैंप-2 में तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी युवराज ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की। वहीं, कक्षा नौ की कैडेट अनम ने भी फायरिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने 71 यूपी बटालियन की इंटर बटालियन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा फायरिंग कैंप में द्वितीय और सहारनपुर में आयोजित थल सैनिक कैंप में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर दीपशिखा त्यागी, प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल, अरशद खान और हवलदार सरबजीत सिंह ने युवराज और अनम को टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक यादव, मानशी चौधरी, पीटीआई सियानंद पंतजलि, आदिल, ललित शर्मा, नीतू गोस्वामी, पूनम शर्मा और धीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed