{"_id":"6a6a09f3b7d3a2a41a05ee85","slug":"impressive-performance-by-meerut-players-in-the-cbse-cricket-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-156987-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीबीएसई क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीबीएसई क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Wed, 29 Jul 2026 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
फोटो
संवाद
मेरठ। सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट क्लस्टर का आयोजन देहरादून के रायवाला में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ स्थित दयावती मोदी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते और राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। बुधवार को स्कूल में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में अक्षिता सिसोदिया और एकांकी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग में कक्षा 12 के छात्र रुद्राक्ष वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12 के ही छात्र विशेष शर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में कक्षा 9 के छात्र आरव राठौर ने स्वर्ण पदक जीता।प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक अमरदीप शर्मा को बधाई दी।