फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal stockpile of firecrackers seized ahead of Diwali; three arrested.

Meerut News: दीपावली से पहले पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Illegal stockpile of firecrackers seized ahead of Diwali; three arrested.
- लावड़ में घेर के अंधेरे कमरे में छिपाकर रखे थे पटाखे, पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच लावड़ में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे जमा करने के मामले का पर्दाफाश किया है। डूडा कॉलोनी के पास एक घेर के कमरे में भारी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर पटाखे बरामद किए और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि लावड़ चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह को सूचना मिली थी कि डूडा कॉलोनी के पास दीपक के घेर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस टीम ने घेर में छापा मारा। वहां बने अंधेरे कमरे में भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने मौके से कस्बा लावड़ निवासी दीपक, रवि, शुभम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर बिक्री करने के लिए पटाखों को एकत्र कर कमरे में छिपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखों की मात्रा काफी अधिक है। फिलहाल उनकी गिनती और कीमत का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed