{"_id":"69825bc3a23e4a692d04489c","slug":"illegal-pistol-factory-busted-two-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1011-148236-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध पिस्टल फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध पिस्टल फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लोहिया नगर इलाके में एक गोदाम में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री से बरामद अस्लाह, मशीन व अन्य सामा
- फोटो : स्वयं
लोहियानगर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फतेउल्लापुर रोड पर एक गोदाम से अवैध पिस्टल बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों, लिसाड़ी गेट निवासी आमिर और रिहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस गोदाम मालिक इरफान, आमिर पुत्र रहीमुद्दीन, अमजद उर्फ बोबी और साजिद अंसारी की तलाश में जुटी हुई है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मोहल्ला ताज गार्डन स्थित इरफान मलिक के गोदाम में आमिर और रिहान अवैध रूप से पिस्टल बना रहे हैं। सोमवार रात को स्वाट और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस को मौके से 5 पिस्टल (32 बोर), 2 मैगजीन, 99 अधबनी मैगजीन, 8 स्प्रिंग स्लाइड, 14 अधबनी स्प्रिंग, 4 अधबनी अरबल, 4 अधबनी प्लेट बॉडी, 28 अधबने हैमर, 51 स्लाइड रॉड, एक खराद मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए। साथ ही 6500 रुपये नकद भी मिले।
अंतरराज्यीय सप्लाई का खुलासा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी इन पिस्टलों को 40 हजार से 60 हजार रुपये के बीच बेचते थे। वे इन हथियारों की सप्लाई मुख्य सप्लायर आमिर पुत्र रहीमुद्दीन, अमजद उर्फ बोबी और साजिद अंसारी को करते थे। ये तीनों आरोपी आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई करते थे। गोदाम मालिक इरफान को न केवल किराए के पैसे मिलते थे बल्कि अवैध हथियार की बिक्री से होने वाले मुनाफे का हिस्सा भी दिया जाता था। पुलिस की दो टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। एसएसपी ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।