{"_id":"64511baf7ff6b5e75b0c44c4","slug":"illegal-pistol-factory-busted-in-closed-brick-kiln-na-news-c-14-1-209196-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बंद ईंट भट्ठे में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बंद ईंट भट्ठे में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
चरथावल पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद हथियार व बनाने का सामान।
निकाय चुनाव से दो दिन पहले चरथावल पुलिस और एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी
छह लोग गिरफ्तार, 135 बने और अधबने तमंचे, बनाने के उपकरण बरामद
यह अवैध असलहा नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव से दो दिन पहले चरथावल पुलिस और एसओजी ने चरथावल में बंद पड़े ईंट भट्ठे में अवैध तमंचा फैक्टरी चलाते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 135 बने, अधबने तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह अवैध असलहा नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा था।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पत्रकारों को बताया कि पुलिटस टीम को मौके से 35 बने, 100 अधबने तमंचे, पोनी बंदूक (मस्कट), तमंचे बनाने में प्रयोग में लाए जाने वाला सामान और तमंचे बनाने वाले उपकरण बरामद हुए है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मुजफ्फरनगर के छपार और तितावी थाना क्षेत्र के एक-एक, मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दो, फलावदा और बहसूमा का एक-एक आरोपी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और आसपास क्षेत्र में 8 से 15 हजार में तमंचा बेचते थे। स्थान बदलकर तमंचे बनाते थे। नगर निकाय चुनाव में अवैध असलहा की खपत बढ़ जाने के कारण तमंचे तैयार कर रहे थे।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
इकबाल निवासी मस्जिद के पास तितावी, मुजफ्फरनगर
गोपाल निवासी बढ़ी वाला छपार, मुजफ्फरनगर
सुभाष निवासी शाहपुर बटावली, बहसूमा, मेरठ
इरफान निवासी कैली, दौराला, मेरठ
गोपाल निवासी नंगला अजड़ी, फलावदा, मेरठ
जयपाल निवासी नंगली, दौराला, मेरठ
जेल में बनाई थी योजना
एसपी सिटी ने बताया कि छपार निवासी गोपाल और तितावी निवासी इकबाल की मुलाकात जेल में हुई थी। दोनों ही तमंचा बनाने के कारीगर है। वहां दोनों योजना बनाई थी। उन्होंने अपने परिचित मेरठ कैली निवासी इरफान को अपने साथ मिलाया और पिछले छह माह से इस अवैध धंधे को शुरू किया। दो माह से काम बढ़ा दिया था। यह पहले भी तमंचा फैक्टरी चलाते थे। गोपाल छपार पर नौ, तितावी इकबाल पर आठ, कैली निवासी इरफान पर चार और तीन अन्य सप्लायर सुभाष पर एक, गोपाल नंगला अजड़ी पर एक और जयपाल नंगली दौराला के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन तमंचों को चुनावी माहौल में बेचने के लिए बनाया जाना बताया गया हैं। अब तक की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। आरोपियों से पूछताछ में कुछ अहम तथ्य भी सामने आए है, जिन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।