फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal occpation removed from way in paswada

डीपीआरओ ने पसवाड़ा में रास्ते से अवैध कब्जा हटवाया

Tue, 05 Nov 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
illegal occpation removed from way in paswada
पसवाड़ा में निकासी नहीं होने से रास्ते में जलभराव। - फोटो : KITHOR
माछरा। क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में बहरोड़ा मार्ग पर गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने के लिए डीपीआरओ सोमवार को पहुंचे। यहां उन्होंने उक्त राते पर जलभराव की समस्या देखी तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिए। इसके बाद पंचायती जमीन ग्रामीणों के कब्जे से निकाली। उन्होंने नाला बनवाने के लिए मनरेगा अंतर्गत एस्टीमेंट बनवा लिया है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में काफी दिन से बहरोड़ा मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी रास्ते में ही भरा है। इस कारण घर एवं मोहल्ले के ग्रामीणों को रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। उक्त मार्ग पर ज्यादातर पिछडे़ वर्ग के लोगों का निवास है। उस पर नाली बनवाने के लिए कई बार एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव के यहां धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। एसडीएम मवाना के निर्देश पर बीते दिनों बीडीओ माछरा सुरेंद्र सिंह एवं मवाना तहसील की राजस्व टीम ने उक्त रास्ते की मापतौल करके उसकी जमीन को किसानों के कब्जे से मुक्त कराया। किसानों ने रास्ते को अपने खेतों में मिला रखा था। सीमांकन करके उसे छोड़ने के निर्देश दिए। पुन: किसानों ने उक्त जमीन पर कब्जा करके पानी बंद कर दिया। जिससे पानी रास्ते में भर गया और मोहल्ले के लोग इक्टठा होकर डीएम मेरठ अनिल ढींगरा के यहां पहुंचे और प्रदर्शन कर रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इस पर डीएम अनिल ढींगरा ने उक्त मामले की जांच करके कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ आलोक सिन्हा को दिए। डीपीआरओ, ग्राम पंचायत सचिव पसवाड़ा, सुनील प्रसाद, कर्मवीर सिंह आदि आज ग्राम पसवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान रीना मलिक के पति मनोज मलिक तथा ग्रामीण अमरपाल, आदेश, सतवीर आदि से वार्ता करके जल निकासी के पहलुओं को परखा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले ग्राम प्रधान पसवाड़ा को निर्देश दिए कि रास्ते मेें भरे गंदे पानी को पंचायती जमीन में डाला जाए। इसके बाद कब्जा मुक्त हुई जमीन में अन्य प्रकार से ग्रामीणों से वार्ता से नाला बनवाया जाएगा। नाले का निर्माण मनरेगा योजना से होगा। इसका एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। शीघ्र ही नाला बनवाया जाएगा। जिससे पानी न भरे और जिन लोगों ने रास्ते की जमीन पर कब्जा कर रखा है उन्हें छोड़ने के लिए कहा है। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति मनोज मलिक ने बताया कि जिस प्रकार से अधिकारियों का निर्देश होगा। उसी प्रकार से नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा। गंदे पानी की स्थायी व्यवस्था कराने के लिए वह पहले से ही कह रहे हैं परंतु कुछ लोग राजनीति कर अड़चन फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed