{"_id":"5ec3d7218ebc3e909e0122f0","slug":"illegal-mining-is-going-on-in-lockdown-in-saharanpur-sand-mafia-mining-yamuna-in-broad-daylight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: लॉकडाउन में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, दिन-दहाड़े यमुना का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: लॉकडाउन में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, दिन-दहाड़े यमुना का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया
Tue, 19 May 2020 06:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 May 2020 06:24 PM IST
सार
- बड़ा सवाल आखिर किसकी शह पर लॉकडाउन में चल रहा अवैध खनन
- पुलिस के नाकों से होकर गुजर रहे अवैध खनिज से भरे वाहन
विज्ञापन
illegal mining
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन एवं खनिज का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। लॉकडाउन में उच्च अधिकारी व्यस्त हैं, इसका फायदा जमकर उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के शुरू में अवैध खनन एवं खनिज का परिवहन छोटे स्तर पर चला, जो बाद में व्यापक स्तर पर हो गया। पहले रात के अंधेरे में जेसीबी एवं अन्य आधुनिक मशीनों से यमुना नदी का सीना छलनी कर रहे माफिया अब दिन-दहाड़े बड़ी संख्या में मशीन एवं वाहन लेकर यमुना नदी में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
खनिज का परिवहन भी पुलिस के सामने बिना किसी परेशानी के आसानी से किया जा रहा है। तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने इस अवैध खनन की वीडियो तक बनाई है। उनका आरोप है कि पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई लेकिन पुलिस माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में बने पुलिस के नाकों से अवैध खनिज के परिवहन में पुलिस की भूमिका पर सवाल इसलिए भी उठ रहे है,क्योंकि खनिज भरे वाहन गंदेवड़, बेहट में शाकंभरी गेट एवं कलसिया में पुलिस बैरियरों से होकर निकलते है, जबकि फिलहाल क्षेत्र में कोई भी खनन पट्टा आवंटित नहीं है। बावजूद इसके अवैध खनिज से भरे वाहन पुलिस के आगे से आसानी से निकल जाते है।
पिछले दिनों बेहट पुलिस द्वारा अवैध खनिज से लदे तीन ट्रकों को पकड़ने के बाद खनन माफियाओं की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह बातचीत में पुलिस को एंट्री देने के बावजूद कार्रवाई पर एतराज कर रहे है। उनकी ड्यूटी पिलखनी में है। मामला संज्ञान में नहीं है, यदि खनन हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। -विजयपाल सिंह, सीओ बेहट
पिछले दिनों बेहट पुलिस द्वारा अवैध खनिज से लदे तीन ट्रकों को पकड़ने के बाद खनन माफियाओं की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह बातचीत में पुलिस को एंट्री देने के बावजूद कार्रवाई पर एतराज कर रहे है। उनकी ड्यूटी पिलखनी में है। मामला संज्ञान में नहीं है, यदि खनन हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। -विजयपाल सिंह, सीओ बेहट