{"_id":"592499364f1c1b9154535ea2","slug":"illegal-hording-processed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग, यूनिपोल पर चला बुलडोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग, यूनिपोल पर चला बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 24 May 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को गढ़ रोड पर सोहराब गेट बस अड्डे से लेकर काली नदी तक चलाए गए अभियान में अवैध होर्डिंग और यूनिपोल उखाड़ फेंके। पुलिस फोर्स होने के चलते ज्यादा विरोध तो नहीं हो पाया। लेकिन इस दौरान कुछ ठेकेदारों ने बीओटी ठेकेदार द्वारा पूरे शहर में अवैध यूनिपोल लगाए जाने की शिकायत की। मांग की कि ये यूनिपोल भी हटवाए जाएं।
विज्ञापन
निगम के टैक्स अधीक्षक बी. लाल, नरेश सिवालिया, सुरेंद्र कुमार आदि की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी। अभियान के दौरान आनंद अस्पताल के बाहर लगे यूनिपोल को तीन दिन की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। होर्डिंग प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि बुधवार को हापुड़ अड्डा चौराहे से हापुड़ रोड पर लगे अवैध होर्डिंग तोड़े जाएंगे। इस संबंध में ठेकेदार प्रबोध कुमार का कहना है कि निगम के अधिकारी छोटे ठेकेदारों के होर्डिंग काट रहे हैं। जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए निगम में आवेदन किए हुए हैं। निगम प्रशासन डेढ़ माह से रजिस्ट्रेशन करने को तैयार नहीं है। जबकि एक जुलाई से किराया वसूली की जाएगी। उसके बाद भी होर्डिंग काटे जा रहे हैं। आरोप है कि निगम अधिकारी बीओटी ठेकेदार से मिले हुए हैं। पूरे शहर में बीओटी ठेकेदार ने अवैध यूनिपोल खड़े किए हुए हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन