फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal Gun Factory Busted in Muzaffarnagar, Accused Arrested for Making Weapons for Panchayat Elections

UP: ईख के खेत में चल रही थी अवैध फैक्टरी, पंचायत चुनाव के लिए बन रहे थे तमंचे, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 09:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 09:14 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस ने ईख के खेत में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा किया। पंचायत चुनाव में बेचने के लिए हथियार बना रहा आरोपी साबिर गिरफ्तार, कई तमंचे व हथियार बनाने के उपकरण बरामद।

विज्ञापन
Illegal Gun Factory Busted in Muzaffarnagar, Accused Arrested for Making Weapons for Panchayat Elections
अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने ईख के खेत में तमंचा बनाने वाले आरोपी मेरठ के थाना सरधना के गांव पिठलोकर निवासी साबिर को गिरफ्तार किया। वह पंचायत चुनाव में बेचने के लिए तमंचे बना रहा था। बने व अधबने तमंचे व उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी 2019 में बड़ौत पुलिस कस्टडी से भी भाग गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा में डूबे चार भाई: किसी का नहीं लगा सुराग, तलाशी अभियान जारी, काल बना दादी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना आरोपी को क्राउन पब्लिक स्कूल से आगे मंदवाड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते पर ईख के खेत से गिरफ्तार किया।

आरोपी व्यक्ति गन्ने के खेत में अस्थायी रूप से निवास बनाकर उसमें अपने साथी के साथ मिलकर तमंचे बनाता है। पंचायत चुनाव के परिदृश्य में वह लोगों के मांगने पर यह काम काम रहा है। पुलिस ने मौके से छह बंदूक, तीन पौनिया, तीन तमंचे व चौदह अधबने तमंचे व सामान तथा तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए।

आरोपी ने बताया कि उसका अंतर राज्य व अंतर जनपदीय गैंग है। जो बागपत, फरीदाबाद, सहारनपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, उत्तराखंड व हरियाणा में तमंचे बेचता है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दस मामले विभिन्न जनपदों के थानों में दर्ज है।

वह पांच बार तमंचा फैक्ट्री पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। 2019 में बड़ौत में पुलिस कस्टडी से भागा था। इसके बाद पकड़ कर उसे जेल भेजा गया था।
 
 
विज्ञापन

पांच से पचास हजार तक का बेचता है तमंचा
वह पांच से पचास हजार रुपये में एक तमंचा बेचता है। लगभग तीस तमंचे जेल से आने के बाद से बेच चुका है। प्रधानी चुनाव के लिए तमंचों की मांग थी। उसे तमंचे बनाकर एकत्र कर रखने थे। कुछ लोगों के नाम भी प्रकाश में आए है। दो साथी उसका सहयोग करते थे। उनकी तलाश की जा रही है। यह गिरोह जगह बदल-बदल कर अपना धंधा करता था। आरोपी का चालान कर दिया है। इस दौरान देहात आदित्य बंसल, महादिक अक्षय संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed