फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal for women to observe mosques : Deobandi ulema

महिलाओं का मस्जिदों में इमामत करना नाजायज : देवबंदी उलमा

Mon, 29 Jan 2018 11:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
illegal for women to observe mosques : Deobandi ulema
देवबंद

केरल में महिला इमाम जमीदा द्वारा जुमा की नमाज की अगुवाई यानी इमामत करने को लेकर देवबंदी उलमा ने दो टूक कहा कि किसी भी मुस्लिम महिला का मस्जिद में इमामत करना जायज नहीं है। इस्लाम में इसके लिए सख्ती के साथ मना किया गया है। 

विज्ञापन


पढ़ें : देवबंदी उलमा बोले- मुस्लिम महिलाओं का फुटबॉल मैच देखना हराम
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम की रहने वाली जमीदा कुरआन और सुन्नत सोसायटी की महासचिव हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक मस्जिद में इमामत करते हुए महिलाओं समेत करीब 80 से अधिक लोगों को जुमा की नमाज अदा कराई थी। जमीदा के इमामत करने को लेकर मदरसा दारुल उलूम निस्वाह के नायब मोहतमिम मौलाना नजीफ कासमी का कहना है कि इस्लाम औरतों को इमामत करने की इजाजत नहीं देता। शरीयत में औरतों के लिए हुक्म है कि वो अपने घर में नमाज पढ़ें। जमीदा ने इमामत करके मुसलमानों और इस्लाम के साथ भद्दा मजाक करने की कोशिश की है। क्योंकि, इस्लाम में इसकी कतई इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग महिला इमाम के पीछे नमाज अदा कर रहे थे उनकी नमाज नहीं हुई। क्योंकि, जब इस्लाम में महिला को इमामत की इजाजत ही नहीं है तो उसके पीछे नमाज अदा कैसे हो सकती है। तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि इस्लाम में महिला की इमामत को सही नहीं कहा गया है ये सरासर नाजायज है। इमामत करने वाली महिला के इस अमल को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। क्योंकि, इस्लाम में महिलाओं के इमामत करने को सख्ती के साथ मना किया गया है। मौलाना यूसुफ का कहना है कि जिस चीज के लिए इस्लाम और शरीयत में मनाही है उसको ठीक समझकर करने से वह ठीक नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed