फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal cuts should be stopped to prevent accidents: ADM

हादसे रोकने के लिए अवैध कट बंद किए जाएं : एडीएम

Wed, 30 Jul 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts should be stopped to prevent accidents: ADM
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। इसमें सड़क हादसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह ने कहा कि जिले में सड़कों पर चिह्नित 23 ब्लैक स्पॉट्स पर जरूरी कदम उठाए जाएं। वहां संकेतक या चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। इसके साथ ही जगह-जगह खोले गए अवैध कट बंद किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोड़वेज, आबकारी विभाग, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझें। सड़क हादसे रोकने के लिए आपसी समन्वय के साथ योजना बनाएं। अधिकारियों ने कहा कि जिले में पिछले साल जुलाई माह के सापेक्ष इस वर्ष जुलाई में सड़क हादसे कम रहे हैं। आगे हादसों की संख्या और कम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed