फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal construction going on in collusion with Saket

साकेत में मिलीभगत से चल रहा अवैध निर्माण

Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction going on in collusion with Saket
स्थानीय निवासियों में गुस्सा, बड़े आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के पॉश इलाके साकेत में अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार पत्र लिखकर कमिश्नर एवं आईजी को अवगत कराया। इस पर कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने एक महीने पहले एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी को इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जोनल अधिकारी एवं जूनियर इंजीनियर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एमडीए की लापरवाही के चलते आवासीय क्षेत्र व्यावसायिक में तब्दील होता जा रहा है। इसके बावजूद एमडीए की तरफ से कार्रवाई नहीं की जा रही है। अमर उजाला ने भी इसे प्रकाशित किया था। जिसमें खुद जोनल अधिकारी विपिन कुमार की तरफ से निर्माण को अवैध बताते हुए कार्य बंद कराने का दावा किया गया था परंतु बाहर से ताला लगाकर अंदर निर्माण जारी रहा। अब पिलर खड़े होने शुरू हो गए हैं। यहां अंदर गली में ही बड़े ट्रक लाकर ईंटें उतारी जा रही हैं। इससे स्पष्ट है कि अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने इसकी तैयारी कर ली है। इस बाबत मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed