फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal colony being built in the fields on Bijli Bamba bypass

बिजली बंबा बाईपास पर खेतों में काटी जा रही अवैध कॉलोनी

Sat, 30 Aug 2025 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Illegal colony being built in the fields on Bijli Bamba bypass
मेरठ। शहर में जिस तेजी से विकास योजनाएं आयाम ले रही है वैसे ही अवैध कॉलोनियां पैर पसार रही है। बिजली बंबा बाईपास पर तेजी से अवैध कॉलोनियां पनप रही है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। जुर्रानपुर फाटक के पास जीत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट से सटाकर खेतों में आदिनाथ एस्टेट के नाम से अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। मामले में शनिवार को कुछ लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राहुल निवासी अजंता कॉलोनी ने मुख्यमंत्री, कमिश्नर के साथ ही मेडा उपाध्यक्ष व सचिव से शिकायत की। उन्होंने कहा कि जोन ए-4 में 50 बीघा में बिल्डर राजीव अग्रवाल औ रोबिन बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध रूप से कच्ची कॉलोनी काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी अभियंता नरेंद्र कुमार मारकंडे की ओर से मामले को दबा दिया गया। बिल्डर राजीव अग्रवाल का कहना है कि नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन कर दिया है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। शनिवार को फलावदा रोड पर मौ. तालिब तथा फरीद द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की गईं। शिकायत पर टीम भेजकर मौका-मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed