{"_id":"6803ae96df2ce6379d0b57a2","slug":"illegal-arms-supply-racket-muzaffarnagar-11-arrested-including-paramilitary-personnel-weapons-recovered-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़, पैरा मिलिट्री के जवान सहित 11 गिरफ्तार, 8 पिस्टल, 3 तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़, पैरा मिलिट्री के जवान सहित 11 गिरफ्तार, 8 पिस्टल, 3 तमंचे बरामद
Sat, 19 Apr 2025 07:39 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:39 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर अवैध हथियारों की सप्लाई की मंडी बन गया है। दो दिन पहले शहर कोतवाली पुलिस ने तीन पिस्टलों, चार तमंचों के साथ सात आरोपी पकड़े थे।
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर अवैध हथियारों की सप्लाई की मंडी बन गया है। दो दिन पहले शहर कोतवाली पुलिस ने तीन पिस्टलों, चार तमंचों के साथ सात आरोपी पकड़े थे। शनिवार को खालापार पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 11 आरोपी पकड़े।
विज्ञापन
इनमें सरधना निवासी सरगना विशाल सहित गिरोह के छह सदस्य व पांच खरीदार है। सगे दो भाई व एक पैरा मिलिट्री का जवान भी शामिल है। यह गिरोह डिलीवरी देने आया था। यह गिरोह वेस्ट यूपी में डिमांड पर सप्लाई करता है। सोशल मीडिया पर सक्रियता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में रिश्तों का एक और कत्ल: प्रेम-विवाह के नौ साल बाद गला दबाकर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने यातायात पुलिस के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि खालापार थान प्रभारी महावीर चौहान ने टीम की मदद से पिस्टलों व तमंचों की खरीद-फरोख्त करने वाला मेरठ जनपद के सरगना निवासी विशाल गैंग के सदस्यों को शामली रोड पर बने नए फ्लाई ओवर के नीचे से पकड़ा। यह गिरोह डिलीवरी देने आया था। आरोपियों से हथियार, कारतूस, दो कार व एक बाइक बरामद हुई।
यह पता लगाया जा रहा है कि यह हथियार किन लोगों के माध्यम से यहां लाए जाते है। इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को पिस्टल बेची है। किन किन लोगों को बेची है। सभी की जानकारी की जा रही है। टीम को 15 हजार का नगद इनाम दिया जा रहा है। गिरोह पर गैंगस्टर भी लगेगा।

यह हुए गिरफ्तार
- रोबिन, निवासी शोबापुर, थाना कंकरखेडा, जिला मेरठ।
- रोहित, निवासी शोबापुर थाना कंकरखेडा, जिला मेरठ।
- अभय, निवासी मोहल्ला मंडी चमारान, सरधना जिला मेरठ।
- विशाल, निवासी भमोरी, थाना सरधना जनपद मेरठ।
- विशु, निवासी मोहल्ला मंडी चमारान, सरधना जिला मेरठ।
- कर्ण, निवासी रेडाकला, थाना बडगांव जिला सहारनपुर। (पैरा मिलिट्री का जवान )
- कबीर, निवासी मोहल्ला सैठपुरी भौकरहेडी, थाना भोपा मुजफ्फरनगर।
- विवेक, निवासी गोटका, सरूरपुर मेरठ।
- प्रमोद, निवासी गोटका, सरूरपुर मेरठ।
- जितेन्द्र, निवासी मुजाहिदपुर, थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर।
- उजैफा, निवासी मोहल्ला लाल मोहम्मद थाने के पीछे थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
यह हुई बरामदगी
- 08 पिस्टल. 32 बोर
- 03 तमंचे देशी , छह कारतूस, 11 मोबाइल
- दो कार व एक बाइक