फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband strangled his wife to death, accused arrested

मेरठ में रिश्तों का एक और कत्ल: प्रेम-विवाह के नौ साल बाद गला दबाकर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 11:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

मेरठ में रिश्तों के कत्ल की एक और वारदात सामने आई है। यहां ब्रह्मपुरी में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
Meerut: Husband strangled his wife to death, accused arrested

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी के माधवनगर सेक्टर तीन में मोहित ने अपनी पत्नी सलोनी(32) की शुक्रवार देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी मोहित ने 9 वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी सलोनी से प्रेम-विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के दो बेटी हुई। मोहित रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार कई दिनों से दंपती में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: लखीपुरा में तेज आंधी में छत गिरी, मलबे में एक ही परिवार के छह लोग दबे, मां-बेटी की मौत 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात पति ने महिला का गला दबा दिया, जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस  मौके से पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed