फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal arms smugglers network to investigate

आखिर कहां से आ रहे अवैध हथियार

Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms smugglers network to investigate
मेरठ। अवैध हथियारों के तस्करों का नेटवर्क खंगालना पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है। लगातार मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं और बदमाशों से तमंचे बरामद किए जा रहे हैं। लेकिन अवैध हथियार कहां बन रहे हैं और कहां से सप्लाई हो रहे हैं, अभी तक पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

इससे पहले जिले में किठौर के राधना, इंचौली के लावड़, सरधना और मवाना, लिसाड़ीगेट क्षेत्र में तमंचा फैक्टरियां पकड़ी चुकी हैं। रविवार को जिले में मुठभेड़ की 6 घटनाएं हुई, जिनमें सभी घटनाओं में बदमाशों के पास से तमंचे बरामद किए गए। सरधना पुलिस की मुठभेड़ में इनामी इमरान पुत्र मोहर्रम निवासी कैली घायल हुआ। पुलिस ने उससे तमंचा बरामद किया। किठौर में हुई मुठभेड़ में नवाब निवासी ललियाना और मतीन निवासी राधना से भी पुलिस ने दो तमंचे बरामद किए थे। लिसाड़ीगेट पुलिस ने तीन गोतस्करों को फुरकान, अशफाक और अनस से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए। देहली गेट पुलिस ने इनामी कासिफ को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया। एसपी सिटी एएन सिंह के अनुसार पूर्व में पुलिस कई स्थानों पर तमंचा फैक्टरी पकड़ चुकी है। तमंचा बनाने वाले गिरोह की धरपकड़ में भी पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed