{"_id":"691791e78edc8be8f702593a","slug":"illegal-arms-factory-busted-in-pithalokar-huge-quantity-of-arms-recovered-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1028476-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिठलोकर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, भारी मात्रा में असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिठलोकर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, भारी मात्रा में असलहा बरामद
विज्ञापन
सरधना। थाना सरधना पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार को पिठलोकर गांव में छापा मारकर अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा बरामद किया और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार किन इलाकों में सप्लाई किए जा रहे थे।
फैक्टरी में लोहे, धारदार हथियार और अन्य असलहे गुप्त तरीके से बनाए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान वहां काम कर रहे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध हथियार बनाने के आरोपी अब पुलिस की रडार पर हैं। उनके सहयोगियों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि पिठलोकर गांव में यह फैक्टरी लंबे समय से चल रही थी और आसपास के जिलों में हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस टीम अब पूरे गांव में छानबीन कर रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
-- -- -- --
मुजफ्फरनगर क्षेत्र में सप्लाई होने की बात सामने आई
सरधना। थाना क्षेत्र का गांव पिठलोकर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से जुड़ा है। तस्करी करने वाले जंगल के रास्ते जिले व मुजफ्फरनगर क्षेऋ में हथियारों की सप्लाई करते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम पिछले काफी दिनों से ट्रेस कर रही थी। भारी मात्रा में हथियारों के बाद कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच का हवाला देकर कुछ भी कहने से बच रही है। मुल्हेड़ा पुलिस चौकी व खुफिया विभाग की विफलता सामने आई है। स्थानीय पुलिस चौकी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है। कुछ लोग भी पकड़े हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पूरा खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -