फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IIT Guwahati professor's forged signatures affixed to maps.

Meerut News: नक्शों पर कर दिए आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर के फर्जी हस्ताक्षर

Tue, 28 Jul 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
IIT Guwahati professor's forged signatures affixed to maps.
- लालकुर्ती पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( आईआईटी ) गुवाहाटी के एक प्रोफेसर का नाम व मोहर नक्शों पर कर दिए। इसकी जांच कराई गई तो फर्जीवाड़ा सामने आया। प्रोफेसर ने थाना लालकुर्ती पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आईआईटी गुवाहटी के प्रोफेसर डा. हृषिकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि मेरठ माॅल रोड स्थित इंजीनियर्स मिल्ट्री इंजीनियर हैडक्वाटर कमांडर वर्क्स सर्विसेज की ओर से जानकारी मिली कि सैन्य भवन निर्माण से संबंधित तीन नक्शों पर उनके हस्ताक्षर व मोहर है। उन्हें समिति ने जांच के लिए कार्यालय में बुलाया। उन्होंने इंजीनियर्स मिल्ट्री इंजीनियर हैडक्वाटर आकर देखा तो नक्शों पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे। किसी ने फर्जी तरीके से हस्ताक्षर और मोहर का प्रयाग किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने इन नक्शों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगाई गई है। डा. हृषिकेश शर्मा की तहरीर पर लालकुर्ती पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि साइबर टीम से भी जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed