{"_id":"69bd4f44a2cabde1c906c4dc","slug":"iimt-inter-college-emerges-victorious-in-football-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-150445-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फुटबॉल प्रतियोगिता में आईआईएमटी इंटर कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फुटबॉल प्रतियोगिता में आईआईएमटी इंटर कॉलेज बना विजेता
विज्ञापन
जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि और सम्मानित की गई विज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं के तहत फुटबॉल बालक वर्ग के मुकाबले शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 मार्च तक किया गया। इसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईआईएमटी इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसडी इंटर कॉलेज को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में टैगोर रेड ने टैगोर ब्लू को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला आईआईएमटी इंटर कॉलेज और टैगोर रेड के बीच खेला गया। इसमें आईआईएमटी इंटर कॉलेज ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी गुलाब सिंह रोहल एवं मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर गौरव सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक के रूप में आकाश, दानिश, रोहित बंसल, दुर्गेश सिंह और प्रिंस मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी रामचंद्र एवं ललित पंत सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।