{"_id":"69deae06700372cc8d0b2d0a","slug":"iim-t-cricket-academy-wins-big-sumer-becomes-man-of-the-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-151769-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईआईएमटी क्रिकेट एकड़ेमी की शानदार जीत, सुमेर बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईआईएमटी क्रिकेट एकड़ेमी की शानदार जीत, सुमेर बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
भवानपुर गांव में आयोजित गेम सिटी एरीना के 8वें जूनियर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एक मैच खेला गया। इसमें आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने एएस क्रिकेट अकादमी को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में छह विकेट खोकर 251 रन बनाए। जयवर्धन ने 72, आदित्य त्यागी ने 63, जबकि ज्योति बालियान ने 47 रनों का योगदान दिया। एएस क्रिकेट अकादमी की ओर से आरव सिंह ने दो विकेट लिए। अरबाज और दिशांत को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस क्रिकेट अकादमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और 24.4 ओवरों में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। अरबाज मेवाड़ी ने 37 और दिशांत ने 24 रनों का योगदान दिया। आईआईएमटी की गेंदबाजी में सुमेर ने तीन विकेट झटके जबकि अभि चौधरी और सूर्यांश पाठक ने दो-दो विकेट लिए। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुमेर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेम सिटी एरीना के मालिक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी।