फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ignoring the rules, soil is being taken to the dam.

Meerut News: नियमों को दरकिनार कर बांध पर ले जा रहे मिट्टी

Tue, 23 Dec 2025 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the rules, soil is being taken to the dam.
बांध पर जाते डंपर से उड़ती धूल स्रोत संवाद
तीव्र गति से दौड़ते डंपर से हादसे का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। सिंचाई विभाग द्वारा क्षेत्र के गांव सिरजेपुर से भीमकुंड गंगा पुल तक तटबंध का निर्माण किया जा रहा है। रामराज मध्य गंग नहर किनारे से मिट्टी लाकर डाली यहां जा रही है। संबंधित ठेकेदार नियमों को दरकिनार कर मिट्टी की आपूर्ति कर रहा है। इस कारण मार्ग पर धूल का गुबार बना रहता है। इससे लोगों को परेशानी रहती है।
बरसात के मौसम से पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा करीब सात किलोमीटर के तटबंध का निर्माण कर लिया गया था। बारिश शुरू होने के कारण कार्य रोक दिया गया था। करीब चार महीने बाद दोबारा से कार्य शुरू कराया गया। रामराज मध्य गंग नहर किनारे से मिट्टी की आपूर्ति बांध पर की जा रही है। खादर क्षेत्र के करीब चार गांव फाजलपुर, तारापुर, बाग सहित हजारों लोगों का आवागमन रहता है और मिट्टी आपूर्ति कर रहे डंपरों से रेतीली मिट्टी उड़कर सड़कों पर चलने वाले राहगीर और तारापुर के बाजार के लोगों को परेशान कर रही है। इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी की गई परंतु समाधान नहीं हुआ। गांव तारापुर निवासी पंकज, अशोक, भीष्म, संदीप आदि का कहना है कि सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। मानक के अनुसार सड़कों पर हर रोज पानी का छिड़काव होना चाहिए। डंपर चालक हैं वह नियमों को दरकिनार कर तीव्र गति से दौड़ा रहे हैं। इस कारण सड़कों पर कई हादसे भी हो गए हैं।
विज्ञापन



कराया जाएगा पानी का छिड़काव
मामला जानकारी में नहीं था। इस मामले में ठेकेदार से बात की जाएगी। अगर रेतीली मिट्टी सड़क पर उड़ रही है तो इसके लिए पानी का छिड़काव कराया जाएगा। -प्रमोद कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed