{"_id":"5e4eee6c8ebc3ecfbd2d1785","slug":"ig-took-stock-of-security-in-oughdanath-temple-meerut-news-mrt4700365187","type":"story","status":"publish","title_hn":"औघड़नाथ मंदिर में आईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औघड़नाथ मंदिर में आईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा
विज्ञापन
महाशिवरत्रि पर सुरक्षा को लेकर औघड़नाथ मंदिर में निरीक्षण करते आईजी प्रवीण कुमार ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औघड़नाथ मंदिर में आईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा
मेरठ। महाशिवरात्रि को लेकर कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में भारी संख्या में फोर्स लगाई गई है। आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बृहस्पतिवार को मंदिर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। आईजी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और अन्य अधिकारियों ने जलाभिषेक भी किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों से जानकारी ली।
यातायात व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के आसपास वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। वहीं सुरक्षा के लिए एसपी सिटी डॉ एएन सिंह को निर्देश दिए कि ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाए। 21 फरवरी को जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में दो एडिशनल एसपी, दो सीओ, छह थाना प्रभारी, एक कंपनी आरएएफ, दो कंपनी पीएसी व 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत 20 ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर सेना पुलिस की निगरानी में भी है।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 500 मीटर के दायरे में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। भारी वाहन मंदिर परिसर के मार्गों पर नहीं आ सकेंगे। ट्रैफिक के चार बैरियर लगाए गए हैं जिनमें नैनसी चौराहा, बालाजी मंदिर, दर्शन एकेडमी और और औघड़नाथ मंदिर रोड पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर में आने वाले जलाभिषेक के लिए अलग गेट रहेगा।