फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IG RAF Arun Kumar arrived at 108 battalion meerut

आरएएफ की 108 बटालियन पहुंचे आईजी अरुण कुमार, सैनिकों की समस्याओं से हुए रुबरू

Sat, 22 Dec 2018 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Dec 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
IG RAF Arun Kumar arrived at 108 battalion meerut
आरएएफ के आईजी अरुण कुमार
द्रुत कार्य बल यानी आरएएफ के आईजी अरुण कुमार शनिवार को तीन दिवसीय सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेने आरएएफ की 108 बटालियन पहुंचे। यहां बटालियन के सैनिकों ने उन्हें क्वार्टर गार्ड सलामी दी। 
विज्ञापन


आरएफ के महानिरीक्षक अरुण कुमार द्वारा 108 बटालियन एवं रैपो का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस तीन दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक ने शानिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान परिसर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया गया और बटालियन के अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक ने रैपो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक क्रियाकलापों का भी जायजा लिया और प्रस्तावित कार्यों के संबंध में सकारात्मक निर्णय भी लिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

IG RAF Arun Kumar arrived at 108 battalion meerut
आरएएफ के आईजी अरुण कुमार

यहां वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महानिरीक्षक अरुण कुमार ने बटालियन के कर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्यों व परेशानियों की भी जानकारी ली। वह शुक्रवार रात्रिभोज में भी बटालियन के जवानों के साथ शामिल हुए थे। इससे जवानों में खुशी का माहौल रहा। अपने निरीक्षण दौरे के अंतर्गत अरूण कुमार ने परिसर व अभिलेख को व्यवस्थित रखने की बात कहीं और कमांडेंट शैलेंद्र कुमार व सभी अधिकारियों की तारीफ की। 
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed