फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If your name is not in the proposed voter list, apply by filling Form-6: Rinwa

प्रस्तावित मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फार्म-6 भरकर करें आवेदन : रिणवा

Sat, 28 Feb 2026 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
If your name is not in the proposed voter list, apply by filling Form-6: Rinwa
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने रजपुरा ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण, मतदाताओं से की बात
विज्ञापन

-मतदाताओं से बात की-कहा कोई परेशानी हो तो जरूर बताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा (मेरठ)। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा ने रजपुरा ब्लॉक में पहुंचकर एसआईआर अभियान के तहत दिए गए नोटिसों की सुनवाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नोटिस का जवाब देने आए लोगों से बात की। रिणवा ने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम प्रस्तावित मतदाता सूची से में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म 6 भरकर आवेदन कर सकता है। इसके लिए 6 मार्च तक का अवसर दिया गया है। इस बार जिस मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो जाता है तो भविष्य में उनके बच्चों को पुराने दस्तावेज तलाशने कि आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आगे पुनरीक्षण इसी सूची के आधार पर किए जाएंगे।
उनसे कहा कि यदि कोई परेशानी है तो जरूर बताएं। उपस्थित अधिकारियों की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं रहना चाहिए। अपात्र का नाम किसी हालत में शामिल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

मेरठ गढ़ मार्ग पर रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में शनिवार सुबह प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा, जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार सुबह महाराणा प्रताप सभागार में पहुंचे। उन्होंने एसआईआर के नोटिसों के बाद मिले लोगों के जवाब की जांच का काम कर रहे बीएलओ और सुरपरवाइजरों से बात की। बीएलओ ने बताया कि अधिकांश लोगों ने नोटिस का संतोष जनक जवाब दिया है। इनके नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के नोटिसों की जांच करने वाले बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारियों के बीच पहुंचकर तथा नोटिस वाले मतदाताओं से भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है । आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र इसमें शामिल न हो सके।

शादी के बाद विवरण दर्ज नहीं कर सकी महिलाओं की मदद करें
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एआरओ जयंत राठी से बात की। उनसे कहा कि विशेष रूप से उन महिलाओं की मदद करें जो शादी के बाद अपना विवरण अपडेट नहीं कर पाई हैं। उन्होंने नोटिस वाले मतदाताओं से पूछा कि वह नोटिस के जवाब के साथ लगाने के लिए क्या-क्या कागजात लेकर आए है। उन्होंने इस दौरान कहा कि यदि किसी कोई समस्या है तो वह उन्हें अवगत कराएं। इस दौरान ब्लाक परिसर को साफ सुथरा किया गया था इस अवसर पर डीएम डॉक्टर बीके सिंह, एसडीएम सदर मेरठ ,ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान ,बी डी ओ रजपुरा मनोज भारद्वाज ,संजीव कुमार हरीशआदि जनपद के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed