फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you spread garbage in this city of UP then you will have to pay the fines and challan

यूपी के इस शहर में गंदगी फैलाई तो कटेगा चालान, भरना पड़ेगा जुर्माना

Thu, 13 Sep 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Sep 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
If you spread garbage in this city of UP then you will have to pay the fines and challan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा यदि आप यूपी के इस शहर में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यहां आपने यदि जरा भी कचरा फैलाया तो आपका चालान कट जाएगा। यही नहीं, आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। और ये बात बाहर से आने वालों पर ही नहीं बल्कि शहर में रहने वालों पर भी ये बात लागू होगी। जानें आखिर यूपी के किस शहर में कचरा फैलाना पड़ सकता है भारी : -

विज्ञापन

 

यूपी के सहारनपुर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम अब सख्ती के मूड में है। दुकानों और घरों की सफाई कर कचरा सड़कों पर फैलाने वालों को नगर निगम चिह्नित कर चालान काटेगा। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके पीछे नगर निगम का मकसद शहर को साफ और सुंदर बनाना है। 

नगर निगम के सफाईकर्मी सुबह-सुबह शहर की सफाई करने के बाद कचरा भरकर ले जाते हैं,लेकिन बाजारों में तमाम दुकानदार सफाई के बाद दस और 11 बजे अपनी दुकानों की सफाई कर गंदगी सड़कों पर फैला देते हैं। नेहरू मार्केट में तो दुकानदार कचरे को सड़कों के बीच में रखकर आग तक लगा देते हैं, जिसपर एनजीटी ने रोक भी लगाई हुई है। बाकी बाजारों की हालत भी ऐसी ही है। नगर निगम कई बार चेतावनी जारी कर चुका है। लेकिन शहरवासी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

नगर निगम द्वारा दुकानदारों को दुकानों की सफाई कर कचरा डस्टविन में रखने को कहा गया है। इसके अलावा उनसे रात को दुकान बंद करने से पहले दुकान की सफाई कर कचरा दुकान के बाहर छोड़ने को भी कहा जा चुका है जिससे की सुबह के समय सफाईकर्मी कचरे को उठाकर ले जाए। मगर इसके बावजूद दुकानदार सुधरने को तैयार नहीं हैं। शहर की अनेक कॉलोनियों में भी कुछ लोग अपने घरों की सफाई कर कचरा सड़कों पर डाल रहे हैं। ऐसे हालात में नगर निगम गंदगी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी में है। नगर निगम की टीमें ऐसे दुकानदारों और नागरिकों को चिह्नित कर उनके चालान काटेंगी। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूलेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में गंदगी डालने वालों पर भी नजर  

प्रशासन और नगर निगम पांवधोई नदी की सफाई के लिए अभियान चला रहा है। पांवधोई में कचरा डालने की पहले से मनाही है। अर्थदंड का भी प्रावधान किया हुआ है। हालांकि आज तक किसी व्यक्ति से कचरा डालने पर दंड नहीं वसूला गया है। मगर इस बार नगर निगम नदी में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।  

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी के अनुसार शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम अपना शत प्रतिशत प्रयास कर रहा है, मगर आम नागरिकों और दुकानदारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बार-बार अपील करने के बावजूद कुछ लोग सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं। नगर निगम जल्द ही अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed