फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you keep an eye on your own faults, your life will be successful: Bhav Bhushan

स्वयं के दोषों पर दृष्टि रखो तो जीवन सफल होगा : भाव भूषण

Mon, 16 Feb 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
If you keep an eye on your own faults, your life will be successful: Bhav Bhushan
कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे भक्तांबर पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का नौवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के नौवें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
भक्तामर पाठ का शुभारंभ क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन ने किया। स्वर्ण कलश से नमन जैन ने अभिषेक किया। शांतिधारा सुमित धीश जैन, जिनेंद्र, डाॅ. विकास जैन, अर्णव जैन ने की। दीप प्रज्ज्वलन रूचि जैन, संभव जैन, सोनम, रजनी देवी, डाॅ. शोभा डाॅ. स्वाति जैन ने किया। बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया।
विज्ञापन

देव-शास्त्र-गुरु एवं भगवान आदिनाथ भगवान के पूजन और सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। विधान कराने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 121 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान के मध्य गुरुवर भाव भूषण मुनिराज ने कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति दोष रहित नहीं है, इसलिए दोषों को देखना ही है तो पहले स्वयं के दोषों को देखो और उन्हें दूर करने का प्रयास करो। हम दूसरों से अच्छे व्यवहार की अपेक्षा करते हैं तो स्वयं भी अच्छा व्यवहार करना होगा। कुछ अच्छा चाहिए तो अच्छे कर्म करने होंगे। स्वयं के दोष दूर करने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।
विधान का विसर्जन राजेंद्र जैन, सुमन जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन अनिल जैन, रत्नेश जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन चंचल जैन, सोनिया जैन, सुशीला जैन और भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन आशू जैन, रंजीता जैन, माधुरी जैन, अंशिका, काजल जैन ने किया।

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, विजय कुमार जैन, विपुल जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, अतुल जैन का सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे भक्तांबर पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

कैलाश पर्वत मंदिर पर चल रहे भक्तांबर पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed