{"_id":"6a1d80bbb7533741120da666","slug":"if-you-dont-ride-me-who-will-ride-mebut-the-devotees-danced-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1205047-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तू ना सवारे तो हमें कौन सवारे...पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तू ना सवारे तो हमें कौन सवारे...पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
निकुंज रस परिवार ने धूमधाम से मनाया प्रथम वार्षिकोत्सव, भक्ति, संगीत और श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगम
- फूलों का बंगला, इत्र वर्षा, राधा दरबार बना आकर्षण का केंद्र
- दिल्ली की आरुषि गंभीर और मेरठ के ब्रज रसिक शिवम कौशिक ने बांधा समां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप भक्ति, संगीत और श्रद्धा के अद्भुत संगम का साक्षी बना। निकुंज रस परिवार मेरठ समिति ने अपना प्रथम वार्षिक उत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से सजी संगीतमयी संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। कार्यक्रम में ठाकुर जी का फूल बंगला, प्रसादी, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा और राधा रानी का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
शाम सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में दिल्ली से आई भजन गायिका आरुषि गंभीर ने राधा रानी से मिलना बड़ा जरूरी और राधा रानी सरकार मोये भरोसा तेरो गीत की प्रस्तुति दी। जगन्नाथ चक्का नैन नीलांचल वाले, तू ना सवारे तो हमें कौन सवारे तथा यहां बैठे युगल सरकार, बंगला फूलों का जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
ब्रज रसिक शिवम कौशिक ने मुझे ला दो भजन वाली वही माला, लाडो प्यारी है, बरसाने वाली है भजन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर जी का सुसज्जित फूलों का बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा के बीच राधा रानी के भव्य दरबार के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।इस अवसर पर ब्रज रसिक शिवम कौशिक, नितिन भार्गव, दीपक गुगलानी, अजय सक्सेना, आशीष ठाकुर, सचिन गोयल, अमन गुप्ता, हिमांशु रहे।