फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If women are empowered, society will also become stronger: Reena Sharma

नारी सशक्त होगी ताे समाज भी मजबूत बनेगा : रीना शर्मा

Mon, 29 Sep 2025 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
If women are empowered, society will also become stronger: Reena Sharma
सुनील कैथवास....श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर,​ दिल्ली रोड में​ विहिप के मातृश​ि्कत दुर्गा वाहिनी 
- श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर में हुई गोष्ठी, जागरूकता रैली भी निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी महानगर शाखा की ओर से सोमवार को श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर टीपीनगर में जागरूकता संगोष्ठी और दुर्गा शक्ति यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा ने कहा कि नारी सशक्त होगी तो समाज को भी मजबूत बनेगा। उन्होंने यात्रा का शुभारंभ किया और कहा कि यह आयोजन बेटियों सहित समस्त नारियों को जागरूक करने के लिए है।
प्रांत संयोजिका काजल भागीरथ, प्रांत उपाध्यक्ष छाया, विभाग संयोजिका मातृशक्ति रंजना वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गर्ग और कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रेरणा बुक बैंक की संस्थापक अमिता शर्मा ने भी आह्वान किया श्रेष्ठ संस्कारों के साथ बेटियां सजग और सशक्त बनें। दुर्गा वाहिनी मेरठ महानगर की यात्रा महाआरती के बाद निकली। अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यह यात्रा इस संस्थान से शुरू होकर माधवपुरम, मंगलम मंडप, बहादुर मोटर से होते हुए वापस यहीं पर आकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। दुर्गा शक्ति यात्रा में मुख्य वक्ता रीना शर्मा ने कहा कि नारी ब्रह्म विद्या है। श्रद्धा है। शक्ति है। वह सब कुछ है। महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला हैं। उनकी भूमिका को मजबूत करने से ही समाज मजबूत हो सकता है। नारी सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करनी होगी, जिससे वे अपने अधिकारों और शक्तियों के प्रति जागरूक हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में दूसरे धर्म के कुछ लोगों द्वारा बेटियों को भ्रमित कर धर्मांतरण को मजबूर किया जा रहा है। ऐसे लोगों से भी बचकर रहना होगा। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 से 2023 तक ऐसे 452 मामले दर्ज हुए हैं। धर्मांतरण कराने के आरोप में अब तक 833 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। यात्रा में सह संयोजिका अंजलि बंसल, महानगर संयोजिका मातृशक्ति पायल, महानगर शक्ति साधना केंद्र प्रमुख शिप्रा, महानगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रियंका, विभाग मंत्री निमेश वशिष्ठ, महानगर मंत्री पवन कश्यप, हिमांशु, अमित, सोनी, कविता, मोनिका, प्रिया भिवानीय, किरन, स्वाति, कुमकुम, आकांक्षी, रिया, अनन्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed