फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If there is no resolution to protect cows, independent candidates will be fielded: Avimukteshwaranand Saraswati

गोरक्षा का संकल्प नहीं होने पर निर्दलीय उतारे जाएंगे प्रत्याशी : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Mon, 27 Apr 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
If there is no resolution to protect cows, independent candidates will be fielded: Avimukteshwaranand Saraswati
मेरठ। गोरक्षा के मुद्दे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। उन्होंने कहा कि यदि आगामी चुनाव में कोई भी दल गोरक्षा का ठोस संकल्प नहीं लेता तो गोरक्षक पूरे प्रदेश में निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी सुदीप अग्रवाल के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में शंकराचार्य ने गोमाता पर राजनीति को गलत ठहराया और सरकार से गाय को पशु सूची से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए सिर्फ बयानबाजी हो रही है जबकि जमीन पर ठोस काम नहीं दिखता। उन्होंने कुछ समय पहले शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना का आह्वान किया था। इस सेना में जनबल, धन बल, मन बल और तन बल शामिल है। पुरुष, स्त्री और तृतीय लिंग को इसका सर्वाध्यक्ष प्रस्तावित किया गया। तीन मई को गोरखपुर से शुरू होने वाली यह गोरक्षा यात्रा 23 जुलाई को काशीराम पार्क लखनऊ में संपन्न होगी। यात्रा में एक लाख 18700 लोग मौजूद रहेंगे। यात्रा के दौरान गोरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। शंकराचार्य ने मांग की कि गाय को पशु सूची से हटाकर मां के रूप में रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार इस बात को सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

राजनीतिक बयानबाजी पर सवाल
शंकराचार्य ने कहा कि चुनाव से पहले फिल्में और बयान देकर माहौल तैयार किया जाता है। इसके बाद लोगों से वोट लिए जाते हैं, यह कई सालों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस पर से भरोसा टूट चुका है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय पर दिए बयान को उन्होंने केवल बयान तक सीमित बताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली निम्नस्तरीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल में गायों की संख्या बढ़ी

शंकराचार्य ने बीसवीं पशु गणना का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में गायों की संख्या 15 फीसदी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह संख्या 4.8 फीसदी घट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोमाता पर बयान देकर ध्रुवीकरण किया जा रहा है। हाल ही में बिहार में पुलिसकर्मियों को तिलक और बिंदी लगाने पर रोक लगाने के बयान पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद हिंदुओं के रीति-रिवाजों से छेड़छाड़ हो रही है। कर्नाटक में परीक्षा के दौरान सात छात्रों से जनेऊ उतरवाने की घटना का भी उन्होंने उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed