{"_id":"69f4b860590c4c7b08026773","slug":"if-the-price-of-the-crop-is-received-later-then-why-pay-the-bill-first-meerut-news-c-72-1-mct1004-152645-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फसल के दाम बाद में मिलते हैं तो बिल पहले क्यों दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फसल के दाम बाद में मिलते हैं तो बिल पहले क्यों दें
विज्ञापन
भाकियू आजाद और मेरठ खटीक संघ के कार्यकर्ताओं ने घेरा ऊर्जा भवन, नारेबाजी
बोले-जनप्रतिनिधियों के घर नहीं लगे मीटर, आम लोगों को कर रहे परेशान
-प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटने तक जारी रहेगा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन आजाद और मेरठ खटीक संघ के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन स्थित पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर किसी भी शर्त पर स्वीकार नहीं है। जब किसानों की फसल के दाम महीनों बाद दिए जाते हैं तो वह बिजली का बिल एडवांस क्यों दें। उन्होंने चेताया कि नए प्रीपेड मीटर लगाने का काम रोका जाए और पुराने प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड किया जाए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, मेरठ खटीक संघ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर खटीक अधिवक्ता व किसान नेता कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के घर स्मार्ट मीटर नहीं लगे। जबरन आम लोगों के घर प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। नितिन बालियान ने कहा कि किसानों को स्मार्ट मीटर के फीचर समझ नहीं आ रहे हैं। ये मीटर उत्पीड़न की निशानी बन गए हैं। अक्षय रावत ने कहा कि जब सरकार किसानों की फसल खरीदकर उसके दाम बाद में देती है तो किसानों से बिजली का बिल एडवांस में क्यों जमा कराया जा रहा है।
यह स्मार्ट मीटर आम लोगों के घर लग रहे हैं और प्रभावशाली लोगों को इससे छूट दी जा रही है। इस दौरान विद्युत अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं होने के कारण स्मार्ट मीटर ठीक से काम नहीं कर रहे। उपभोक्ताओं को प्रीपेड व पोस्टपेड मीटर चुनने का विकल्प दिया जाना चाहिए। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की अधिसूचना को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए। ऐसा नहीं होने पर प्रबंध निदेशक कार्यालय पर बड़ा धरना दिया जाएगा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की गई। इस अवसर पर हरेंद्र राठी, प्रीति त्यागी, सुशांत राठी, देवेंद्र चौधरी, गोल्डी सिरोही, दीपक सिरोही, आमिर चौधरी, अमित त्यागी, अंशु चौधरी, उस्मान चौधरी आदि उपस्थित रहे।