{"_id":"5df789258ebc3e8801066906","slug":"if-the-case-is-not-return-then-will-kill-and-victim-woman-demanded-action-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
Mon, 16 Dec 2019 08:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद के बड़ौत में राजपुर खामपुर गांव की रहने वाली रूपा की शादी एक साल पहले मुजफ्फरनगर जनपद के गोयला गांव के कपिल के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले रूपा से बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था। वह मायके आकर रहने लगी थी। यह मामला बड़ौत कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन
रूपा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के पांच-छह लोग आए और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की कोशिश भी की। धमकी दी यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग निकले। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/