{"_id":"6752144aa6d37643e0049077","slug":"if-nhai-tries-to-occupy-the-land-we-will-block-the-road-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107143-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनएचएआई ने भूमि पर कब्जे की कोशिश की तो करेंगे सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनएचएआई ने भूमि पर कब्जे की कोशिश की तो करेंगे सड़क जाम
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान । (बहसूमा)
बहसूमा। अधिग्रहीत जमीन का सर्किल रेट से कम मुआवजा मिलने के बाद दूसरे किसानों के बराबर मुआवजे की मांग को लेकर बाईपास स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल के पास बृहस्पतिवार को किसान एक दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठे। चेतावनी दी यदि उन्हें बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिला तो वह 10 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
धरने पर बैठे किसानों ने आगे की रणनीति पर विचार किया। किसानों ने कहा कि वह रविवार को सांकेतिक धरना दे अधिकारियों व प्रशासन को चेता रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी आवाज दबाने में लगा है। एनएचएआई व प्रशासन ने अधिग्रहीत जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश की तो वह सड़क जाम करने व परिवार सहित आत्मदाह करने से पीछे नहीं हटेंगे।
किसानों ने तर्क दिया कि उनकी मांगों को पूरा करने के बाद ही कब्जा दिया जाएगा। यदि किसानों को दूसरे किसानों के बराबर मुआवजा नहीं मिला तो यह उनके साथ अन्याय होगा। 9 दिसंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपंगे। 10 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रवेश जैनर, सुरेंद्र राणा, सरवन कुमार, कपिल, सुभाषचंद, नरेंद्र चहल, जोगिंदर बिधूड़ी, महकार विधुडी, पप्पू, राजीव जैनर, मुखिया, ढोबल, राजकुमार, दिनेश, कपिल, महकार सिंह, दिनेश, कपिल अहलावत आदि रहे।