फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If Indira Dwar's name is changed, she will go on fast unto death

इंदिरा द्वार का नाम बदला तो करेंगे आमरण अनशन

Sun, 27 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
If Indira Dwar's name is changed, she will go on fast unto death
मेरठ। नौचंदी स्थित इंदिरा द्वार का नाम बदलकर अटल द्वार रखने की जिला पंचायत की नीति का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस की पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा गलत परंपरा शुरू करते हुए इंदिरा द्वार का नाम परिवर्तित करने की कोशिश की जा रही है, जिसका हर कांग्रेसी विरोध जताता है। ऐसा करने वाले यह भूल चुके हैं कि जिन अटल बिहारी बाजपेई के नाम को लाने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने खुद इंदिरा गांधी को सम्मान देते हुए दुर्गा का रूप बताया था। सत्ता के मद में चूर जिला पंचायत अध्यक्ष अगर फिर भी ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो कांग्रेस का एक-एक सिपाही इसका विरोध दर्ज कराएगा। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने इसे तानाशाही बताते कहा कि अगर आमरण अनशन की जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

पुराने चेहरे भी पहुंचे
यह पहला मौका था, जब कांग्रेस के कुछ पुराने चेहरे भी विरोध दर्ज कराने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नौचन्दी द्वार पहुंचकर जिला पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, सतीश शर्मा, डॉ. यूसुफ कुरैशी, डॉ. प्रदीप अरोरा, आदित्य शर्मा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, अखिल कौशिक, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, सलीम पठान, नफीस सैफ़ी, रोहताश भैया, राकिब नजीर अंसारी, राकेश मिश्रा, युगांश राणा, रॉबिन नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed