फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   if cut not open then not voting

कट नहीं खोला तो वोट नहीं, चौराहों पर लगाए पोस्टर नहीं देंगे वोट

Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
if cut not open then not voting
कट नहीं खोला तो वोट नहीं देंगे, चौराहों पर लगाए पोस्टर
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित दायमपुर गांव का मुख्य कट बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने लंबी दूरी तय कर गांव पहुंचना पड़ता है। इस कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने कट न खुलने पर वोट नहीं देने की बात कहते हुए चौराहों पर बैनर लगा दिए।
गांव निवासी संदीप शर्मा, ओमप्रकाश, राजवीर, संजय आदि ने बताया कि यह मुख्य कट 35 साल से खुला हुआ था। कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया है। कट बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी और चौराहों पर बैनर लगा दिए। उनका कहना है कि कट नहीं खोला गया तो वोट नहीं करेंगे। साथ ही किसी भी पार्टी का प्रत्याशी गांव में वोट मांगने आता है तो उसे गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। कट बंद होने से ग्रामीणों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed