फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If CCTV cameras are found off during examination, the center will visit

सीसीटीवी की निगरानी में प्रोफेशनल कोसोऱ्ं की परीक्षाएं आज से

Mon, 25 Nov 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
If CCTV cameras are found off during examination, the center will visit
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं सोमवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। 57 केंद्रों पर हो रही परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। विवि से स्पेशल फ्लाइंग स्क्वॉयड औचक निरीक्षण करेगी। अगर किसी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिलते हैं तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विवि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिस विषय का पेपर है, उससे संबंधित शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगेगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाओं के लिए सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। जिन प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं हो रही हैं उनमें बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीवॉक, बीपीईएस, एमआईबी, एमएससी बॉयोइनफार्मेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस इंटीग्रेटेड, एमटेक, बायोटेक, एमलिब, एमपीईएस, एमएफए और एमएससी ह्यूूमन डेवलेपमेंट, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस शामिल हैं। इसके अलावा एमआईबी, एमएससी बॉयोइनफार्मेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस इंटीग्रेटेड, एमटेक, बायोटेक, एमलिब, एमपीईएस, एमएफए और एमएससी ह्यूूमन डेवलेपमेंट क्लासेज कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
28 नवंबर से होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए विवि की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन परीक्षाओं के सभी सेंटर पहले ही बना दिए गए हैं। इनमें एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर मेन एग्जाम, एक्स और बैक परीक्षा हैं। इसके अलावा एलएलबी प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के साथ ही एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं। यूजी में बीएससी एजी प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के मेन एग्जाम, एक्स और बैक पेपर परीक्षा शामिल हैं। इसके साथ ही बीएससी होम साइंस और बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाईट के प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed