फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If BKU workers are not released within seven days, there will be agitation: Chaudhary

सात दिन में भाकियू कार्यकर्ता रिहा नहीं हुए तो होगा आंदोलन : चौधरी

Wed, 01 Jan 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
If BKU workers are not released within seven days, there will be agitation: Chaudhary
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर मारपीट के मामले में मंगलवार को भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि जेल भेजे गए कार्यकर्ता सात दिन में रिहा नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को पदाधिकारी और कार्यकर्ता दादरी में सीओ को ज्ञापन देने जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सिवाया टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारियों ने मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। बाद में मारपीट की गई। दौराला पुलिस ने मोर्चा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष गीता चौधरी समेत कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। उन्होंने कहा कि टोलकर्मियों पर भी केस दर्ज किया जाना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्यकर्ता नहीं छोड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया। वार्ता में राजेश यादव, चौधरी परमजीत सिंह, साजिद अली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed