{"_id":"69ef4eaacc705266150f175b","slug":"idols-of-gods-and-goddesses-were-installed-in-the-grain-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1172109-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देवी-देवताओं की मूर्तियों को अन्न में स्थापित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देवी-देवताओं की मूर्तियों को अन्न में स्थापित किया
विज्ञापन
- नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन हुआ विशेष पूजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को दूसरे दिन देवी-देवताओं की मूर्तियों को अन्न में स्थापित किया गया। स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में यह आयोजन किया गया।
इस दौरान शुक्रताल से पधारे आचार्य आशीष शर्मा, आचार्य रामजी वाजपेयी, आचार्य आनंद कुमार, आचार्य मुकेश शुक्ला एवं आचार्य अश्विनी त्रिपाठी सहित अन्य विद्वान पुरोहितों ने विधिवत पूजन कराया। मुख्य यजमानों में लाला सुरेश चंद्र, अरुण गोयल, सुभाष चंद्र, सीए धर्मेंद्र गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, नीरज बंसल, अंकित गुप्ता एवं संदीप अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, महामंत्री राकेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल सहित गौरव अग्रवाल, शिव कुमार एवं अन्य सदस्यों ने प्राण प्रतिष्ठा का महत्व बताया। कार्यक्रम में राजीव माहेश्वरी और विशाल राठी ने बताया कि मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया गया।