फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ICSE registration starts in UG, CBSE also expected from today

यूजी में आईसीएसई के रजिस्ट्रेशन शुरू, आज से सीबीएसई की भी उम्मीद

Tue, 28 Jul 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
ICSE registration starts in UG, CBSE also expected from today
तीन कॉलेजों का भरना है विकल्प, मोबाइल से आसानी से हो रहे पंजीकरण
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक के लिए सोमवार से आईसीएसई के छात्रों के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। सीबीएसई का डाटा अभी तक नहीं मिलने के कारण सीबीएसई वाले छात्र रजिस्ट्रेशन अभी नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार शाम से सीबीएसई के रजिस्ट्रेशन की भी उम्मीद है। वहीं, सोमवार शाम तक 25700 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं।
12वीं में पास होने वाले छात्र-छात्राएं सीसीएसयू की वेबसाइट पर मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन www.ccsuniversity.ac.in या www.ccsuweb.in पर किए जा सकते हैं। इस बार वेबसाइट पर फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया को एक वीडियो के जरिए बताया गया है। पहले छात्र वीडियो देखें, इसके बाद उसी तरह से फार्म भरें। छात्र जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसको प्रथम वरीयता में भरें। मेरिट में कॉलेज नहीं मिलने की स्थिति में दो अन्य कॉलेजों का भी विकल्प भरें। रजिस्ट्रेशन शुल्क 115 रुपये है। इसे ऑनलाइन ही जमा किया जा सकेगा। अगर मेरिट में कोई वेटेज चाहते हैं तो उसके प्रमाणों का भी आवेदन करते समय जिक्र करें।
विज्ञापन

कैंपस में पांच कोर्सों में एंट्रेंस के लिए हुए छह हजार आवेदन
कैंपस और कॉलेजों में एमफिल-एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड में सोमवार शाम तक छह हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इन विषयों में एंट्रेंस एग्जाम की तिथि विवि जल्द घोषित करेेगा। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम, एमफिल, एमएड, एमपीएड और बीपीएड में एडमिशन एंट्रेंस के जरिए होते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट पर किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। विवि दो बार तिथि बढ़ा चुका है, अब इसे नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में इच्छुक छात्र-छात्राएं समय से आवेदन कर दें। इसमें एमफिल में 22 विषयों में आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी में भी शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्स एमए-एमकॉम-एमएससी आदि में प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अभी सिर्फ पूर्व वषों के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष के यूजी फाइनल के छात्र रिजल्ट आने पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed