फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   icc world cup 2019

टीम इंडिया की हार से खेल नगरी मायूस

Thu, 11 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
icc world cup 2019
icc world cup 2019
मेरठ। वर्ल्ड कप 2019 में शानदार प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के बाद खेल नगरी के प्रशंसक स्तब्ध हैं। 15 अंक लेकर तालिका में टॉप पर रही भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों की हार से प्रशंसक मायूस हैं। टीम की जीत होने पर शहर में जश्न की तैयारियां मंगलवार से ही थीं। प्रशंसकों को यकीन था कि बुधवार को हमारी टीम आसानी से न्यूजीलैंड को हरा देगी, लेकिन धोनी के रनआउट होते ही सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को मात्र 239 रनों के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम के तीन विकेट पांच रन के स्कोर पर गवां दिए। इसके बाद शहर के क्रिकेट प्रशंसकों में मायूसी छा गई। कई लोगों ने तो मैच देखना भी बंद कर दिया। इसके बाद पंत और हार्दिक ने पारी को कुछ देर संभाला, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं पाए। मैच में वापसी कराने वाले रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन कर मैच को रोमांचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। इससे पहले मेरठ निवासी और टीम इंडिया के स्विंग स्टार भुवनेश्वर कुमार ने सेमीफाइनल मैच में गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। हालांकि, वह बल्लेबाजी में शून्य के स्कोर पर आउट हुए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चले मैसेज
भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर भी मैसेज चलने शुरू हो गए। किसी ने टीम इंडिया को बहादुर बताया तो कोई धोनी को मैच का विलेन बता रहा था। ट्विटर ट्रेंड पर भी भारत-न्यूजीलैंड मैच टॉप पर रहा। क्रिकेट प्रशंसकों ने कई मैसेज पोस्ट किए। इन मैसेज में कोहली स्टेडियम में अनुष्का के साथ बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम अच्छा खेले
हम अच्छा खेले। इससे बेहतर क्रिकेट नहीं हो सकता। हालांकि, धोनी का रन आउट होना ही मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। -अतहर अली, करन क्रिकेट एकेडमी, कोच
आज भारत का दिन नहीं था
टीम इंडिया पूरे वर्ल्डकप में अच्छा खेली। भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन आज भारत का दिन नहीं था। धोनी का रनआउट होना काफी दिनों तक परेशान करेगा।
-संजय रस्तोगी, भामाशाह पार्क, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed