‘अभी एसएसपी ऑफिस में करूंगी आत्मदाह’, इंसाफ न मिलने पर एसिड अटैक पीड़िता ने दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत रोहटा रोड निवासी एक विवाहिता ने एसपी क्राइम रामअर्ज को बताया कि उसने पांच मई 2018 को कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उसके पति और देवर समेत चार लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया था जिससे उसके शरीर का करीब 30 फीसदी हिस्सा झुलस गया था।
नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपियों की बार-बार की धमकी से वह परेशान है। अब अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह कर लेगी। एसपी क्राइम की सूचना पर एसएसपी ऑफिस पहुंचे एसपी सिटी ने पीड़िता की शिकायत सुनकर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा को भी वहीं बुला लिया।
बोलो, तुम्हारे पति को जेल भेज दूं
एसपी सिटी और एसपी क्राइम के सामने ही विवाहिता ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा की शिकायत करनी शुरू कर दी। बोली, साहब कई बार इंस्पेक्टर साहब से शिकायत कर चुकी हूं। लेकिन जवाब नहीं मिला।
एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि पीड़िता की शिकायत सुनकर तुरंत कार्रवाई करें। इंस्पेक्टर ने विवाहिता से पूछा कि तुम्हारे पति को पीटकर जेल भेज दूं क्या। दो घंटे तक अधिकारी वहीं पर मौजूद रहे। बाद में विवाहिता को आश्वासन देकर वहां से भेजा।