फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I will contest elections from Saharanpur constituency, independent or party: Imran Masood

सहारनपुर लोस से लडूंगा चुनाव, निर्दलीय या दल कैसे भी : इमरान मसूद

Mon, 11 Sep 2023 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
I will contest elections from Saharanpur constituency, independent or party: Imran Masood
सहारनपुर। बसपा से निष्कासन के बाद सुर्खियों में आए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने अपने मंसूबे साफ कर दिए। मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि हम सहारनपुर लोकसभा से चुनाव लड़ें। इसके लिए निर्दलीय लड़ना पड़े या फिर किसी दल की तरफ से अधिकृत होकर। अपनी पार्टी बनाकर भी चुनाव लड़ा जा सकता है। कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने फैसला मुझ पर छोड़ा है। जो भी राजनीतिक दल संपर्क में है, हमने सभी के लिए विकल्प खुले रखे हैं। रविवार को पूर्व विधायक इमरान ने अंबाला रोड स्थित सभागार में सहारनपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की सभा बुलाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई नाराजगी नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस की पसंद के सवाल पर कहा कि मैं कांग्रेस में जाऊं या फिर नहीं। राहुल गांधी मेरे दिल के करीब थे और हमेशा रहेंगे। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से देश में परिवर्तन का दौर आया है। कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि न यह सुबह आखिरी है और ना यह शाम आखिरी है, जुल्म की जान और कसरत वो निजाम आखिरी है।
विज्ञापन

किसी को मायूस होने की जरूरत नहीं है। हनुमान जी को जब अपनी ताकत का अंदाजा हुआ तो पहाड़ उठाकर ले आए। आप लोग हमारी ताकत हो। आप वोट डालने का काम करते हो। कोई भी वोट दिल्ली या लखनऊ की पार्टी लेकर नहीं आती। हमारे पास आज सामान (वोट) है, जो भी फैसला होगा सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन की यह जीत आने वाला भविष्य तय करेगी। इमरान ने इशारों-इशारों में कहा कि यदि हमारा तुम्हारा बंधन मजबूत रहा तो गठबंधन अपने आप मजबूत हो जाएगा। उन्होंने बसपा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी जिस समाज का प्रतिनिधित्व करती है आज वही समाज सबसे अधिक पीड़ित है। वहां कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed