फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I was blessed with a human body and was born in India: Anantanand

ईश्वर की कृपा से मिला मानव शरीर, भारत भूमि में जन्म : अनंतानंद

Fri, 05 Dec 2025 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
I was blessed with a human body and was born in India: Anantanand
- वेदांत आश्रम में चल रहे महोत्सव में आत्मसंयम योग पर दिए गए प्रवचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत आश्रम में शुभम करोति फाउंडेशन की ओर से आयोजित नौ दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के चौथे दिन महामंडलेश्वर अनंतानंद सरस्वती ने आत्मसंयम योग पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से हमें दुर्लभ मनुष्य शरीर और भारत भूमि में जन्म मिला मिला। शास्त्र कृपा से अध्यात्म ज्ञान मिलता है। गुरु कृपा से मार्गदर्शन मिलता है। यदि हम स्वयं पुरुषार्थ न करें तो ये कृपाएं व्यर्थ हो जाती हैं।
स्वामी अनंतानंद ने कहा कि अनियंत्रित मन ही सबसे बड़ा शत्रु है। संयमित मन ही सच्चा मित्र है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को यही संदेश दिया कि स्वयं द्वारा ही स्वयं का उद्धार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कर्म से उत्पत्ति, प्राप्ति, संस्कार और नाश ये चारों क्रिया होती हैं। ये आत्मा में नहीं होतीं। जितनी हमारी आवश्यकताएं कम होंगी उतनी ही शिकायतें कम होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साधक जैसे-जैसे कर्मों से विरक्त होता जाता है। वैसे-वैसे उसका ध्यान में प्रवेश गहरा होता जाता है। जो साधक अपने अंत:करण से देह और इंद्रियों को वश में कर लेता है, वही अपना सच्चा मित्र है। जब तक संसार का चिंतन रहेगा, तब तक आत्मतत्त्व का चिंतन संभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में व्यास पूजन का सौभाग्य सेवानिवृत्त जज एसवी सिंह और एके बंसल को प्राप्त हुआ। मुख्य रूप से आरएसपीएस बरौनिया, राजीव शर्मा, माया खंडेलवाल रहे। यह गीता ज्ञान यज्ञ आठ दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव का भव्य समापन एवं पूर्णाहुति नौ दिसंबर को सुबह 11 कुंडीय यज्ञ के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed