फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I want to study, but my family is adamant on getting me married to an old man

मैँ पढ़ना चाहती हूं, परिजन बुजुर्ग से शादी कराने की जिद पर अड़े

Wed, 25 Jun 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
I want to study, but my family is adamant on getting me married to an old man
मेरठ। पापा मुझे पढ़ना है, पढ़ लिखकर अफसर बनना है। मुझे अभी शादी नहीं करनी है। यह बात मंगलवार को 12वीं की छात्रा ने एसएसपी ऑफिस पर बताई। छात्रा के अनुसार परिजन जबरन उसकी शादी एक बुजुर्ग से कराना चाहते है। छात्रा ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि परिजन उसकी शादी पैसों के लालच में एक बुजुर्ग से कराना चाहते हैं। शादी के लिए मना करने पर परिजन उसके साथ पूर्व में कई बार मारपीट कर चुके हैं। उसने बताया कि परिजनों ने उसे घर में कैद कर रखा था। उसने परिजनों से शादी नहीं करने की कई बार प्रार्थना की, लेकिन वह उसकी शादी की जिद पर अड़े हैं। छात्रा के अनुसार परिजन जान से मारने की धमकी देते हैं। छात्रा ने कहा कि वह सिर्फ पढ़ना चाहती है। अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है। पुलिस ने छात्रा को न्याय का आश्वासन दिया। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद छात्रा चली गई। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर छात्रा के परिजनों से बात की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed